सरस्वती विद्या मन्दिर बैहल के चहुंमुखी विकास के लिए एनजीओ संस्था आगे आई

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मन्दिर बैहल के चहुंमुखी विकास के लिए एक युवा एन जी ओ संस्था आगे आई है। इस युवा संस्था द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल तथा विद्यालय प्रांगण के लिए पावर टाइल लगाकर चार चांद लगाए गए हैं।

इतना ही नहीं पाठशाला के बच्चे बच्चियों के लिए संस्था द्वारा अलग अलग शौचालय सुविधा भी मुहैया करवाई गई है।वहीं शिक्षक और विद्यार्थियों की पठन -पाठन क्रिया को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संस्था ने स्मार्ट क्लासरूम भी स्थापित किए हैं।

पाठशाला के स्मार्टरूम में प्रोजेक्टर स्थापित होने से अब इस स्कूल के बच्चे रुचिकर माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव राम कुमार शर्मा और स्कूल स्टाफ ने डाबर कंपनी और एचडीएफसी बैंक का भी स्कूल के विकास में सहयोग करने के लिए धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...