सरकार ने हर वर्ग के उत्थान हेतु चलायी योजनाएँ – बिक्रम ठाकुर

--Advertisement--

Image

ग्राम पंचायत घाटी में जनसंवाद कर सुनी समस्याएँ

जसवां परागपुर – आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर हर वर्ग के उत्थान हेतु योजनाएँ चलायी हैं। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटी में लोगों को सम्बोधित करते हुए उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। आज सोमवार को उद्योग मंत्री ग्राम पंचायत घाटी में जनसंवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को सुन रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग के लिए पेंशन की व्यवस्था उपलब्ध करवाने का मार्ग सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि चालू वित वर्ष में एक लाख और लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलेगा। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 2 लाख 21 हज़ार लोगों को पेंशन स्वीकृत की गई है। वर्ष 2017 में जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई, उस समय सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर करीब 436 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे जबकि आज 1300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों तथा पर्यटकों को सुविधाजनक, सुरक्षित, आरामदायक तथा पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं तथा बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री स्वाबलंबन तथा स्टार्ट अप जैसी योजनाएं आरंभ की गई हैं जिसमें सरकार की ओर से युवाओं की पूरी तरह से मदद की जा रही है।

उन्होंने कह कि अब प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं से 50 प्रतिशत किराया ही लिया जा रहा है। सरकार के इस निर्णय ने महिला वर्ग को बड़ी राहत उपलब्ध करवायी है।

उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विस्तार से जनसमस्याओं को सुना। बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौक़े पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...