
चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला चंबा में फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई के बयान को दर्ज कर पुलिस द्वारा सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पुलिस थाना किहार के SHO बाबूराम ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार यह घटना सलूणी उपमंडल के दायरे में आने वाले संडला में मौजूद एनएचपीसी के आवासीय परिसर में घटी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीवान चंद पुत्र हेमू, निवासी गांव कलवा, डाकघर अघेड़, तहसील सलूणी ने एनएचपीसी में कार्यरत अपने छोटे भाई के सरकारी क्वार्टर में बुधवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर उस समय आत्महत्या कर ली, वह सरकारी क्वार्टर में अकेला था।
मृतक का छोटा भाई NHPC में कार्यरत है, दीवान चंद उसके सुंडला स्थित सरकारी क्वार्टर आया हुआ था। उसका छोटा भाई जब अपने क्वार्टर से बाहर था, तब दीवान चंद ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। छोटा भाई जब वाटर आया तो उसने दीवान चंद को फंदे पर लटका हुआ पाया।
पुलिस चौकी सुंडला को इस बारे सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आत्महत्या कारणों के बारे जानकारी हासिल की। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि दीवान चंद मानसिक रूप से परेशान था और उसका उपचार चला हुआ था।
पुलिस द्वारा भाई के बयान के आधार पर मामले पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
