सरकाघाट में निर्मित लघु फिल्म ‘चिट्टा ‘का टीजर हुआ रिलीज

--Advertisement--

भाम्बला – नरेश कुमार

सरकाघाट में निर्मित समाज में तेजी से फैल रहे नशे चिट्टे पर आधारित लघु फिल्म चिट्टा का टीजर सिनेमाचल स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया, इस लघु फिल्म की कहानी को दिनेश भारद्वाज ने अजय आर चौधरी के साथ मिल के लिखा है तथा इसका निर्देशन खुद दिनेश ने किया है।

इस फिल्म में सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है जिसमें मुख्य कलाकारों में प्रिंस गुलेरिया, सतीश हिंदुस्तानी, विनोद कुमारी, वरुण कांत,दिनेश भारद्वाज, बालम कोंडल, कुलदीप नरोत्रा, सुनील कुमार, सुनील शर्मा, बिंदु शर्मा और ध्रुव एवं अन्य सहयोगी कलाकारों में सन्नी ठाकुर, सलोचना ठाकुर, प्रिंस, विकास और रजनीश आदि ने बेहतरीन काम किया है।

इस फिल्म की एडिटिंग और वीडियोग्राफी विनोद कौडंल ने की है फिल्म की डबिंग गुडविल स्टूडियो चंडीगढ़ में हुई है और इसका बैकग्राउंड म्यूजिक एवं डी आई नरेश मलकानियां ने किया है।

बता दें इस लघु फिल्म को सिनेमाचाल स्टूडियो व एफिनिटी ऐडवर्टाइजिंग ने प्रोड्यूस किया है। जिनके संस्थापक दिनेश भारद्वाज ही हैं। फिल्म के मुख्य प्रायोजक स्वकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरकाघाट हैं तथा सह प्रायोजक पीजेरिया, लाइफ स्टाइल गारमेंट्स, डिंपल ब्यूटीपार्लर, एमआरबी फिटनेस जोन, शिमला फार्म्स, बिसनोम एंटरप्राइजेज, एस आर एंटरप्राइजेज हैं।

इस लघु फिल्म को जल्दी ही प्रोजेफ्ट के माध्यम से सरकाघाट कॉलेज में दिखाया जायेगा व उसके बाद अन्य स्कूलों व कॉलेजों में दिखाया जायेगा। उसके बाद इसको कहीं अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...