समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने लड़कियों की शादी के लिए दिया शगुन

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

कोरोनाकाल के दौरान कई व्यक्तियों व संस्थाओं ने जरूरतमंद लोगों की अपनी क्षमता के हिसाब से सहायता की है। लोगों ने कई जरूरतमंद लोगों के घरों में राशन पहुंचाया, कई लोगों ने दवाईयां पहुंचाई। कुछ ने क्वारंटाइन सेंटरों में सहायता करके राष्ट्रहित का पक्ष लिया।

कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करना आम से बात हो गई थी। इसी का परिणाम रहा कि भारत देश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सका। अब कोरोना काल समाप्त हो गया है तो लोगों के एक दूसरे के मदद करना भी थोड़ी कम कर दी है। हालांकि अभी भी कई लोग ऐसा पुण्य कमाने में पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना काल से शुरूआत करते हुए अब जनसेवा एवं सहायता को अपने जीवन का ध्येय ही बना लिया है। आज भी ऐसे लोग हर रोज लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

जसवां परागपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एक कस्बा जागीर के उपप्रधान मुकेश ठाकुर ने अपने सामाजिक कामों से क्षेत्र वासियों को प्रभावित किया है। इसी कड़ी में शनिवार को पंचायत बठरा में एक शुगर के मरीज को जिनकी पांव की उगलियां कट चुकी है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने पांच हजार रुपये देकर मदद की और आगे भी सहायता के लिए आश्वासन दिया। इसके अलावा कूहना व कलोहा पंचायत में लड़कियों शादी के लिए 5100, 5100 रुपये शगुन दिया।

साथ ही समाजसेवी मुकेश ठाकुर जसवां परागपुर क्षेत्र की पंचायतों में बच्चों को पढ़ाई के लिए किताबें कापियां प्रदान की और बच्चों को खेलने के लिए खेलकूद का सामान दे रहे हैं, हालांकि समाजसेवी मुकेश ठाकुर जसवां परागपुर विधानसभा में समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम उभर कर सामने आया है। अपनी नेक कमाई की रकम हो लोगो की जरूरतें पूरा करना मानो उनका ध्येय बन चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...