सब्जियों के दाम आम लोगों की पहुंच से हुए बाहर, लोग हुए परेशान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                              

महंगी सब्जियों के कारण लोगों की जेबें ढीली होने लगी हैं। कई सब्जियों के दाम सुर्ख चले होने के कारण जहां गृहिणियों के कीचन का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं आम लोगों की पहुंच से भी सब्जियां बाहर हो गई हैं।

मटर के दाम 100 रुपए प्रतिकिलो चल रहे हैं, जबकि तड़के का जायका लाने वाला टमाटर 60 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। फूलगोभी 80 रुपए जबकि खीरा व पत्तागोभी 50-50 रुपए प्रतिकिलो बिक रही है। लहसुन के दाम एक बार फिर 400 रुपए पहुंच गए हैं और लोग इससे कन्नी काटने लगे हैं।

वहीं अदरक 200 रुपए प्रतिकिलो चल रहा है। पिछले करीब 4 माह से प्याज के दाम 50 रुपए प्रतिकिलो पर स्थिर चले हुए हैं, जबकि पहाड़ी आलू के दाम भी 50 रुपए प्रतिकिलो चल रहे हैं।

इन सब्जियों के दाम दे रहे हैं अल्प राहत

सब्जी मंडी शिमला में कुछ सब्जियों के दाम घोड़े नीचे उत्तर आए हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत अवश्य मिल रही है। इसमें करेला, शिमला मिर्च, भिंडी, बैंगन, धीया के दाम 40 रुपए प्रतिकिलो, जबकि पंडोल व कडू 30 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहे हैं।

हरी मिर्च के दाम अब 40 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। इसके अलावा नाशपाती 70 से 80, गोल्डन सेब 100 रुपए, अंगूर 320 रुपए, आमचौसा 120 रुपए प्रतिकिलो, जबकि कैला 80 रुपए दर्जन बिक रहा है।

आगामी दिनों में और कम होंगे सब्जियों के दाम : विशेषर

सब्जी मंडी शिमला के प्रधान विशेषर नाथ ने कहा कि अभी कुछ सब्जियों के दाम ही चोहे अधिक चल रहे है लेकिन बरसात के बाद सब्जियों के दामें में और कमी आएगी। स्थानीय सब्जियों के अलावा बाहरी राज्यों से सब्जियां प्रचुर मात्रा में आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...