सफाई व्यवस्था को ठेंगा, जोत में पर्यटक फ़ैला रहे गंदगी, जगह जगह मिल रही शराब व वियर की खाली बोतलें 

--Advertisement--

सफाई व्यवस्था को ठेंगा, जोत में पर्यटक फ़ैला रहे गंदगी, जगह जगह मिल रही शराब व वियर की खाली बोतलें।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मैदानी इलाकों में बड़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए इन दिनों पर्यटक जिला चम्बा की पर्यटक नगरी डलहौजी, खज्जियार के अलावा जोत का भी रुख कर रहे हैं लेकिन दूसरी जगहों के मुकाबले में जोत पर आज भी जगह जगह गंदगी पसरी हुई है।

बाहरी राज्यों से आने वाले लोग जोत के जंगलों में अलग अलग जगहों में बैठकर शराब का सेवन करते नजर आते हैं और जिसके बाद लोगों द्वारा शराब व वियर की खाली बोतलों को सार्वजनिक स्थानों पर फैंक दिया जा रहा है।

जोत में साफ सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जगह जगह पर कूडादान स्थापित किए गए हैं लेकिन यहां लगाए गए सभी कूडादान शराब व वियर की खाली बोतलों और कचरे से भर गए हैं। जिसकी सफाई व्यवस्था का कोई भी प्रावधान यहां नहीं किया गया है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए वन विभाग द्वारा जोत में ही एक बड़े शेड का निर्माण कार्य भी किया गया है ताकि पर्यटक यहां बैठकर आराम कर सकें लेकिन शेड में पशुओं का गोबर इतनी भारी मात्रा में पसरा हुआ है कि पर्यटक यहां बैठने का रुख करते ही मायूस हो जा रहे हैं।

जोत जैसी जगह पर पुलिस दल का पहरा न होने के कारण भी बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ एक युवा पीढ़ी शराब पीकर हुडदंग बाजी करने से भी परहेज नहीं करते हैं।

खासकर गर्मियों के मौसम में भारी मात्रा में बाहरी राज्यों के पर्यटक अपने परिवारों के साथ जोत जैसी जगह का रुख कर रहे हैं लेकिन यहां बेहतर व्यवस्था न होने के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों से जब इस बारे बात की गई तो उनका मानना है कि यहां एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए जिससे यहां साफ सफाई की व्यवस्था तो बेहतर होगी ही साथ में कानून का उलंघन करने वालो को भी जुर्माना लगाकर दंडित किया जा सकता है।

जोत में आने वाले पर्यटक यहां की मशहूर बर्फी को कभी भी अपने साथ लेना नहीं भूलते साथ ही गुजर समुदाय का यहां बना वो कच्चा कोठा यहां गदर मूवी के एक सीन को फिल्माया गया था जो यहां आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

आने वाले समय में जोत जैसी खूबसूरत जगह पर्यटक की दृष्टि से और भी ज्यादा आकर्षण का केंद्र बन सकती है अगर जिला प्रशासन द्वारा यहां साफ सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जाए और गर्मियों के मौसम में कुछ एक पुलिस दल को यहां तैनात कर दिया जाए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...