सनौरा-नेरीपुल मार्ग पर जलशक्ति विभाग की पाईपों से भरी पिकअप सहित दो हिरासत में

--Advertisement--

Image

राजगढ़ 28 जून – नरेश कुमार राधे

गुप्त सूचना के आधार पर यशवंतनगर पुलिस ने सनौरा-नेरीपुल रोड़ के धरोली में जल शक्ति विभाग से चोरी किए गए पाईपों से भरी पिकअप को पकड़ा है। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी यशवंतनगर एएसआई चेतन चौहान को गुप्त सूचना मिली थी कि शीलाबाग की तरफ से सिंचाई  विभाग के पाईपों को चोरी करके एक पिकअप गाड़ी (HR68-6856) आ रही है।

एएसआई चेतन चौहान पुलिस टीम सहित मिशन पर निकल पड़े और धरोली के पास पिकअप गाड़ी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा, जिसमें चार ईंच की 25 पाईपें काट कर लोड की गई थी।

गाड़ी में सवार हरियाणा के दो व्यक्तियों संदीप और गुरदीप को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें मंगलवार को राजगढ़ अदालत में पेश किया गया। यहां से दोनों अभियुक्तों को तीन दिन पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए है।

एएसआई चेतन चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने आसपास के सभी गांव के युवाओं को गाड़ी पर नजर रखने बारे सूचित कर दिया गया था। स्थानीय लोगों की मदद से धरोली में गाड़ी को पाईप सहित पकड़ा। उन्होंने बताया कि इसमें बहुत बड़े गिरोह होने की संभावना है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर दिया गया है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...