सतपाल महाराज के पावन जन्मदिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

बकलोह/चम्बा – भूषण गुरुंग

आज बकलोह के मानव धर्म के अनुयायियों के द्वारा ओम हंस दीप मंदिर सलोडका के आश्रम में सतपाल महाराज के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें आश्रम परिसर पर श्यामां थापा की अगुवाई में महाराज के अनुयायियों के द्वारा महाराज के आश्रम में महाराज की लंबी उम्र की कामना करते हुए हवन पूजन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत महाराज के सभी अनुयायियों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। उसके बाद महाराज की आरती के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

महाराज के आश्रम परिसर में महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष में सभी लोगों के लिए विशाल भंडारी का आयोजन किया गया। जिसमें बकलोह क्षेत्र के आसपास के गांव सलोडका, मिहाल, कुम्लाडी, घटासनी, भरमाला, चिलामा ,तुनुहटी, और ककीरा के आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भंडारे का आनंद लिया।

वही सतपाल के अनुयायियों ने बताया कि आज शाम को उनके लंबी उम्र के कामना करते हुए उनके आश्रम में सभी अनुयायियों के द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...