सड़क निर्माण में अनियमितता मामले में बीडीओ, जेई, सचिव व प्रधान से होगी रिकवरी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सड़क निर्माण में धांधली को लेकर मिली शिकायत की लंबे समय से चल रही जांच के बाद अब 3 अधिकारियों व कर्मचारी तथा एक पंचायत प्रतिनिधि से रिकवरी की जाएगी।

भटियात विधानसभा क्षेत्र की कुड्डी पंचायत के तहत बने मार्ग के निर्माण को लेकर पैसे के दुरुपयोग मामले में अब तत्कालीन बीडीओ, तत्कालीन प्रधान, पंचायत सचिव तथा जेई को जुर्माना किया गया है।

मनरेगा के तहत बनी इस सड़क के निर्माण की अपतियों के लिए होने वाले 3,09534 रुपए की भरपाई इन चारों से की जाएगी।

बताते चलें कि जिला पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण की तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह फैसला लिया है।

गौर हो कि इस फैसले के अनुसार तत्कालीन खंड विकास अधिकारी भटियात , ग्राम पंचायत कुड्डी के तत्कालीन प्रधान , तत्कालीन जेई तथा तत्कालीन पंचायत सचिव से 77383.50 रुपए प्रति के हिसाब से रिकवरी की जाएगी।

बताते चलें कि पंचायत के निवासी मोहन लाल ने सिंबल से प्लाई, प्लाई से टिब्बा तथा टिब्बा से फरनेली सड़क में तारकोल बिछाने को लेकर 30 लाख रुपए की खर्च राशि में बड़ी धांधली की शिकायत तत्कालीन पंचायत प्रधान के खिलाफ की थी।

तय मापदंडों पर ताक पर रखकर बिना रोलर के डाली गई यह तारकोल जल्द ही उखड़ने की बात शिकायत में सामने आई थी।

शिकायत के अनुसार इस कार्य में करीब 14 लाख रुपए की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग हुआ। इसके बाद प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए।

इस शिकायत की जांच में अब तात्कालिक बीडीओ को नियमों को दरकिनार कर पैसा जारी करने तथा जेई पर निर्माण कार्य की सही जांच न करने तथा पंचायत सचिव पर बिना जांच बिल बनाने सहित पंचायत प्रधान को दोषी पाया गया है। लिहाजा अब इन चारों से इसकी भरपाई का निर्णय लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...