सड़क क्रॉस कर रहे 8 साल के बच्चे को वैन ने मारी टक्कर, PGI रैफर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला मटौर पर सेऊ के समीप एक वैन ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक बच्चे को उस समय टक्कर मार दी जब वह रोड क्रॉस कर रहा था।

हादसे में आठ साल के कार्तिक के सिर, मुंह, हाथ और पैर में चोट आई है। बच्चे को उपचार के लिए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सेऊ गांव में तीन बच्चे घर से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।

सड़क क्रॉस करने के दौरान एक वैन ने कार्तिक शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वैन की ओवर स्पीडिंग की वजह से यह हादसा पेश आया है।

कार्तिक को पहले घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया, जहां से बच्चे को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...