सड़क किनारे खड़ी हरियाणा की गाड़ी में मिली हिमाचल में बनी शराब

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

राजबन में पुलिस ने हरियाणा की गाड़ी से 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब में राजबन पुलिस को सूचना मिली कि सतौन बटरोग सड़क पर हरियाणा की कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही राजबन चौकी के इंचार्ज एएसआई बाला राम, एचसी भागवत प्रसाद एवं टीम ने सतौन बटरोग रोड पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की टीम को कार संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़ी मिली। तलाशी पर कार की डिकी में से 10 पेटियां देशी शराब की बरामद की गईं।

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी और शराब अपने कब्जे में लेकर अज्ञात मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...