सकरी के दरगियाह गांव के कुलदीप गुलेरिया के घर 5-6 साल से नहीं लगा पानी का नल 

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां- व्युरो

क्या आप यकीन कर सकते है कि आज के युग में 2015 की कटी GIR के बावजूद इस घर को पानी का नल नहीं नसीब हो सका है l बता दे कि नगरोटा सूरियाँ खण्ड की पंचायत सकरी के गांव दरगियाह के एक परिवार के मुखिया 65 बर्षीय सीनियर सीटिजन कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जलशक्ति विभाग हरिपुर से पानी का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन दिया था और GIR /रसीद No 933280 कटवा कर वांछित धनराशि Rs 600/- जमा करवाई थी मगर अचंभा इस बात है कि लगभग 6-7 वर्ष के बाद भी नल लगने से महरूम हैं l अचंभे की बात है कि इस कनेक्शन का उन्होंने बिल संख्या 9582 /5080 राशि 724/- दिनांक 16/11/2017 को भर दिया था l

इस दौरान जल शक्ति विभाग के कई अधिकारी आये कई गए परन्तु बार बार हुक्मरानों और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक कुलदीप सिंह गुलेरिया के घर पानी की किसी ने सुध नहीँ ली है और पानी का प्रयोग कुएं से ही किया जा रहा है l

सरकार का यह स्लोगन कि “जल ही जीवन है” एक कहावत बन कर रह गया है जबकि इस कार्यक्रम के तहत भी कुलदीप ने नल कनेक्शन का आवेदन किया था पर ऐसा कहें कि इसमें भी अपने चहेतों को ही खुश किया गया है गरीब आदमी को अपने हाल पर ही यानि इंतज़ार के लिए छोड़ दिया गया है l

विभागीय पक्ष

जल शक्ति विभाग हरिपुर के सहायक अभियंता मनीष चौधरी ने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है , उनका कहना है कि मेरे नोटिस में यह मामला अभी आया है तथा इसके बारे में मैंने रिपोर्ट मंगवाई है, एक आध दिन में इसके स्टेटस पता चलेगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...

वन माफिया के हौसले बुलंद, खैर के 32 पेड़ों पर चलाया कटर, विभाग और पुलिस की नींद हराम

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  बिलासपुर जिले में वन माफिया के...