संजय पराशर ने बतवाड़ और लग बलियाणा में खोले फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर सेंटर

--Advertisement--

Image

पराशर ने इन केंद्रों के लिए रखा है दो करोड़ रुपए का बजट

देहरा – शिव गुलेरिया

युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य कर रहे कैप्टन संजय पराशर ने दो और फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर सेंटर जसवां-परागपुर क्षेत्र में खोल दिए हैं।

कैप्टन पराशर ने यह केंद्र डाडासीबा के बतवाड़ और लग बलियाणा पंचायतों में खोले हैं। इसके साथ ही कैप्टन पराशर की ओर से चलाए जा रहे फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर केन्द्रों की संख्या अब 27 हो गई है।

शनिवार को संजय ने बतवाड़ में 26वें, जबकि लग बलियाणा में 27वें सेंटर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पराशर ने कहा कि फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर सेंटर का खोलने का मुख्य लक्ष्य युवाओं का कौशल विकास करना है।

उन्होंने कहा कि जसवां-परागपुर के ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए निःशुल्क अंग्रेजी और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

्प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाए। न केवल रोजगारपरक शिक्षा बल्कि उन्हें कंपनियों में नौकरियों के साथ ही स्वरोजगार से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

संजय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से अच्छी नौकरी और स्वरोजगार अपना कर युवाओं सफल व्यक्ति बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जसवां-परागपुर के युवाओं में कौशल पैदा करना है। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षित स्टाफ युवाओं का हर तरह से कौशल विकास के लिए कार्य कर रहा है।

सेंटर में आने वालों से किसी तरह की फीस अथवा चार्जेज नहीं लिए जाते हैं। सेंटर में आने वाले युवाओं को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और टेली-ईआरपी का कोर्स भी करवाया जा रहा है। इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

संजय पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी 62 पंचायतों में फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर सेंटर खोले जा रहे हैं, जिनमें से 27 में खोले जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 62 पंचायतों में फ्री इंग्लिश लर्निंग एवं कंप्यूटर सेंटर चलाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक खोले गए सेंटर पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जसवां-परागपुर का अन्य पंचायतों में भी यह केंद्र खुल जाएंगे, जहां युवा निशुल्क प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...