संगड़ाह की शामरा पंचायत के प्रधान व पूर्व पुलिस निरीक्षक चेत सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

--Advertisement--

संगड़ाह – नरेश कुमार राधे

सिरमौर संगड़ाह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत शामरा के प्रधान और सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चेत सिंह का लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चेत सिंह वर्तमान में पंचायत के प्रधान पद पर तैनात थे और उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चेत सिंह के निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

चूड़ेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारी सुनील कमल ने बताया कि दिवंगत चेत सिंह पुलिस विभाग में निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी ईमानदारी और काबिलियत के कारण उन्हें पंचायत प्रधान चुना गया था। पंचायत कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीणों के भूमि सुधार, विधवा पेंशन के सौ फीसदी मामले, 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बीपीएल पात्रों को आवास योजना से जोड़ने जैसे कई अभूतपूर्व कार्य शामिल हैं।

चेत सिंह के निधन पर पंचायत समिति अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह, सदस्य संतोष शर्मा, पूर्व उप-प्रधान चंद्र सिंह कमल, रमेश कमल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, चूड़ेश्वर सेवा समिति के रामानंद, बृजभूषण, श्रद्धानंद कमल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चेत सिंह का योगदान पंचायत और समाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना पंचायत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...