शोभायात्रा देख गाड़ी से उतरकर माथा टेकने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, सिर धड़ से अलग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग सेवानिवृत्‍त सेना अधिकारी की मौत हो गई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला मटौर पर बुजुर्ग राहगीर ट्रक के नीचे आ गया।

जानकारी के अनुसार कंदरौर दली निवासी 75 वर्षीय कांशीराम कंदरौर बाजार के पास सड़क को पार कर रहे थे  इस दौरान यह हादसा हो गया।

बिलासपुर से घुमारवीं की ओर जा रहे ट्रक नंबर एचपी 67 ए 1691 के अगले टायर के नीचे आ गए, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है उन्‍हें ठोकर लगी थी व उसके बाद वह नीचे गिर गए। लेकिन यह सब जांच का विषय है।

बुजुर्ग पूर्व सैनिक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा बाजार मौके पर इकट्ठा हो गया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

लोगों ने इसकी सूचना बुजुर्ग के स्‍वजनों को दी, जिस पर मृतक का लड़का मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

20 मिनट पहले आए थे बाजार, शोभायात्रा को माथा टेकने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि कांशी राम करीब 25 वर्ष पूर्व सेना से रिटायर होकर घर आए थे तथा उनके दो लड़के थे, इनमें से एक की मौत हो गई है। कांशीराम सामान लाने के लिए अपनी गाड़ी में 15 से बीस मिनट पहले बाजार आए थे।

इस दौरान सड़क से राम लक्ष्मण की शोभा यात्रा गुजर रही थी तो उसे देखकर वह माथा टेकने के लिए सड़क क्रांस करके जा रहे थे कि यह हादसा हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...