शिशु रोग विशेषज्ञ आवास के ताले तोड़ शातिरों ने उड़ाए डेढ़ लाख

--Advertisement--

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

ऊना, 21 मार्च – अमित शर्मा

जिला के क्षेत्रीय अस्पताल से सटे डॉक्टर कॉलोनी में शिशु रोग विशेषज्ञ आवास के ताले तोड़कर अज्ञात शातिरों ने डेढ़ लाख की नगदी चुराई है। मामले को लेकर चिकित्सक ने जिला पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय अस्पताल में बतौर शिशु रोग विशेषज्ञ तैनात पालमपुर निवासी डॉक्टर विकास चौहान ने बताया कि गत दिवस अपने निजी कार्य से सुबह से लेकर शाम तक बाहर था। वापिस डॉक्टर कॉलोनी अपने सरकार आवास में पहुंचने पर पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है।

अलमारी में देखा तो पाया कि डेढ़ लाख रुपये की नगदी गायब है। शिकायत के बाद जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

एएसपी जिला प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...