शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बतौर अतिथि शिरकत, बोले लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक

सिहुंता – अनिल संबियाल 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता ने आज शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है।

यह पर्व उत्तर भारत में मनाया जाना वाला प्रसिद्ध त्यौहार है, यह त्यौहार दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में विशेष रुप से मनाया जाता है। यह उन्होंने यह भी कहा कि लोहड़ी का उत्सव सर्दियों के जाने का व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं और हमारी संस्कृति व परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

उन्होंने कमेटी को प्रोत्साहन के तौर पर 21 हजार देने की घोषणा भी की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज महाजन, प्रधान ग्राम पंचायत सिहुंता अनिल कुमार, उप प्रधान मदन उप प्रधान छलाड़ा पंचायत शमशेर राणा, मंदिर कमेटी प्रधान रिंकू मेहरा सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...