
भलाड- शिबू ठाकुर
हिमाचल प्रदेश देवभूमि और देवनगरी के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में सबसे प्राचीन एवं श्रद्धा व आस्था के प्रतीक अनगिनत देवी देवताओं के मंदिर हैं। ऐसा ही एक मंदिर तहसील ज्वाली के गांव भरमाड में हैै, जिसे शिब्बो थान नाम से जाना जाता है।
आज सोमवार को बाबा शिब्बो थान मंदिर भरमाड में शिवरात्रि के पर्व पर बाबा शिब्बो थान में झंडे के साथ सम्पूर्ण गांव में परिक्रमा करते हुए और आयोजन के संचालक वैध राज महन्त तिलक राज व समस्त भक्तजन व गांव के सभी लोग इस पुण्य आयोजन में सहभागी बने ।
इस अवसर पर सभी लोगों ने अपनी इच्छा अनुसार दान किया। इस अवसर पर सर्व प्रथम स्थान मंदिर शिब्बो थान के दरबार में झंडे का पूजन करके पूरे गांव में फेरी निकाली गई।
