शिलाई के IT इंजीनियर ने बेटी के जन्मदिन पर ‘चंद्रमा’ पर खरीदी जमीन, मयंक का स्पेशल गिफ्ट

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

चंद्रयान-3 की सफलता पर हरेक भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बेशक ही 1969 के बाद चांद पर मानव ने कदम नहीं रखा है, लेकिन चांद पर जमीन खरीदने में खासी रूचि दिखाई जा रही है। खास तौर पर पिता अपनी बेटियों को चांद पर जमीन खरीद कर खास तोहफा देना चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के देवथल गांव के आईटी इंजीनियर मयंक शर्मा ने भी बेटी को जन्मदिन पर विशेष तोहफा दिया है।

चंडीगढ़ में आईटी कंपनी चला रहे मयंक शर्मा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बेटी को कुछ खास देने की कोशिश में थे। आईटी कंपनी के मालिक मयंक शर्मा ने कहा कि देश की बेटियां फलक छू रही हैं।

बता दें कि यूएसए की लूनर सोसायटी चांद पर जमीन बेचती है। जमीन खरीदने के लिए मयंक ने सोसायटी को संपर्क किया। बाकायदा मैप पर चांद की जमीन को दिखाया जाता है। मयंक ने बेटी शेवन्या के नाम पर उत्तरी ध्रुव में दो एकड़ जमीन खरीदी है।

आपको बता दें कि सोसायटी द्वारा जमीन के दस्तावेज भी जारी किए जाते हैं। इसके लिए 4500 रुपए की राशि भी सोसायटी को दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...