शिमला : शिवबाड़ी मंदिर हादसे में पांच शव रेस्क्यू, सीएम सुक्खू ने लिया घटनास्थल का जायजा

--Advertisement--

शिमला के समरहिल में भारी लैंडस्लाइड, चपेट में आए शिव मंदिर ,20 लोगों के दबने की आशंका, राहत बचाव कार्य जारी.सुबह मंदिर में पूजा के लिए गए थे लोग मलबा में दब गया मंदिर, अभी तक 5 शव निकाले

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के उपनगर सरमहिल में भूस्खलन की चपेट में आए शिव बावड़ी मंदिर से हताहतों और घायलों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस व प्रशासन के अलावा सेना के जवान भी राहत कार्यों में जुटे हैं।

अभी तक पांच शव निकाले गए हैं। इनमें कुछ मासूम बच्चों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। अभी भी करीब डेढ़ दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

वही पुलिस प्रशासन आर्मी एनडीआरएफ की मौके पर मौके पर है मलबा हटाने में जूट गए है। अभी तक 5 शव अभी तक निकाल लिए। समरहिल शिव मंदिर हादसे में 5 की मौत हुई है। जिनमे 3 बच्चे 1 महिला व् 1 पुरुष शामिल है।

वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और राज्यपाल भी मौके पर पहुचे है। मुख्यमंत्री करीब एक घण्टे तक रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश की वजह से यहाँ लैंडस्लाइड हुआ है और अभी तक 5 शव निकाले गए है और रेक्सयू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री ने करीब एक घण्टे तक रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश की वजह से यहाँ लैंडस्लाइड हुआ है और अभी तक 5 शव निकाले गए है और रेक्सयू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सोमवार का दिन होने के चलते मंदिर में श्रद्धालु माथा टेकने आए थे। इसी दौरान भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि शिमला के फागली इलाके में भी भूस्खलन की घटना सामने आई है। राहत कर्मियों ने पांच लोगों का रेस्क्यू किया है। उन्होंने लोगों से भूस्खलन की घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग, विधायक केवल सिंह पठानियां को सौंपा ज्ञापन

शाहपुर, 12 अगस्त - नितिश पठानियांहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत...

राजाओं के पैरों की शान, रानियां भी थीं दीवानी; अब दुनिया में छा रही चंबा की मशहूर चप्पल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के चम्बा की ऐतिहासिक पहचान...

चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...