शिमला में बारिश, किन्नौर में बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक, चार जिलों में बाढ़ का अलर्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस रहे हैं। राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। बादलों के लगातार बरसने से यहां भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

वहीं, जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। किन्नौर जिला के सीमांत गांव छितकुल के नरदुम में लगभग दो इंच बर्फबारी हुई है। मौसम के इन तेवरों से पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में कमी आने से ठंड ने दस्तक दे दी है।

शिमला और मनाली में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है।मौसम विभाग ने मैदानी व मध्यम उंचाई वाले इलाकों में आज बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान यानी 14 सितंबर सुबह 5ः30 बजे तक चार जिलों कुल्लू, शिमला, किन्नौर और सिरमौर में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

इसे देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन संभावित इलाकों का रुख न करने और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने का परामर्श दिया है।

लाहौल-स्पीति व किन्नौर सहित अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में 15 से 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि अन्य हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...