हिमाचल में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू, शिमला में बर्फ के फाहों के बीच झूमे पर्यटक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल उमड़े हुए थे। 11 बजे के बाद आसमान से बर्फबारी भी शुरू हो गई। राज्य के मैदानी क्षेत्र भी आज बादलों से घिरे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है।

खुशी से झूमे पर्यटक

वहीं, शिमला के रिज मैदान पर पहुंचे पर्यटक बर्फ के फाहे गिरते ही खुशी से झूम उठे। पर्यटक बर्फबारी में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शिमला पहुंचे पर्यटकों को इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर भारी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचते हैं।

मौसम विभाग निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के बोल 

मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई थी। बीती रात प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई है, जबकि शिमला में भी अब बर्फबारी हो रही है।

किसानों और बागवानों के खिले चेहरे

बता दें कि पिछले लंबे समय लोग बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश में लंबे समय से ड्राई स्पेल चल रहा था। इससे किसानों और बागवानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। इस बार मानसून और मानसून के बाद सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। अब एक बार फिर बारिश बर्फबारी होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...