हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों के लोगों पर महिला की दुकान पर कब्जा करने के आरोप के चलते बड़ा विवाद हो गया है। यहां पर दो पक्षों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा, सामान बाहर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भारी संख्या में तैनात हो चुका है।
देवभूमि संघर्ष समिति की सदस्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कल सब्जी मंडी शिमला में एक दुकान पर जबरन कब्जा किया और रात को ताला लगा दिया और दुकान मालिक को मारने के लिए पांच लोग आए कट्टर साथ लेकर आए और बुजुर्ग महिला का गला पकड़ लिया और सारे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए। देवभूमि संघर्ष समिति की महिला सदस्य ने बताया कि 1947 से इस दुकान का कब्जा था और पजेशन महिला के पास थी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुकान पर जबरन कब्जा किया है।
रोते रोते दुकान मालिक महिला ने बताया कि वह अपनी भाभी की डेथ पर गए थे। वहां से लौटे तो पता चला कि दुकान पर किसी ने दूसरा ताला लगा दिया है और हमें मारने की कोशिश की। उधऱ, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उन्होंने एक करोड़ देकर दुकान खरीदी है।

