शिमला में दो नाबालिग युवतियों से दुराचार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला में दो नाबालिग युवतियों से दुराचार के मामले सामने आए है। पीडि़तों का आरोप है कि जबरदस्ती उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए है।

दुराचार के दोनों मामले शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए है। पुलिस ने दोनों मामलों में 376 आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना बालूगंज में एक पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सचिन नाम के युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अस्पताल में जब वह इलाज के लिए गई तो पता चला कि गर्भवती है।

दूसरा मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज हुआ है, जहां पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि साहिल ठाकुर नाम के युवक उसे जबरन शहर के एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

एएसपी सुनील नेगी के बोल

उधर, एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...