शिमला में डेढ़ घंटे तक रुकेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर 31 मई को राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं।

अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक अनाडेल मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच रिज मैदान पर पहुंचेंगे। इनके पहुंचने से एक दिन पहले सुरक्षा दस्ता पूर्वाभ्यास करेगा।

पीएम मोदी 10:30 बजे यहां पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटा यहीं रुकेंगे। दोपहर का भोजन मोदी शिमला में नहीं करेंगे। पीएम मोदी रिज मैदान से केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी देश को देंगे।

इनसे पहले केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब पांच मिनट के लिए मंच से संबोधित करेंगे। इनके अलावा किसी भी मंत्री को मंच से बोलने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के लिहाज से सीटीओ चौक से रिज मैदान तक सड़क को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।

एक हिस्से में पीएम मोदी के काफिले की गाड़ियां चलेंगी तो दूसरा हिस्सा पैदल चलने वाले लोगों के लिए छोड़ा जाएगा। माल रोड और रिज मैदान की ओर आने वाले प्रत्येक संपर्क मार्ग पर पुलिस तैनाती होगी जो मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को समारोह स्थल तक जाने देगी।

कार्यकर्ताओं से नहीं होगा संवाद

पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से कोई संवाद नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव से जुड़ी कोई भी बात इस कार्यक्रम में मोदी की ओर से नहीं की जाएगी। यही वजह है कि किसी भी मंत्री या वरिष्ठ भाजपा नेता को मंच से बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

रोपवे से जाखू मंदिर जा सकते हैं मोदी, मरम्मत का काम शुरू

वहीं, पीएम मोदी रोपवे से हनुमान मंदिर जाखू जा सकते हैं। इस दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए, इसके लिए सरकार ने रोपवे कंपनी को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने दिल्ली से इंजीनियर बुलाकर रोपवे बंद कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

रोपवे न चलने के कारण शिमला घूमने आए सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार से यह रोपवे बंद है। इन दिनों रिट्स से जाखू के लिए एचआरटीसी की भी एक ही टैक्सी चल रही है, जिसमें भारी भीड़ रहती है।

टैक्सी ऑपरेटर लोगों से जाखू जाने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। प्रबंधन का दावा है कि बुधवार से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता...