शिमला में चल रहे नकली नोट बनाने के कारोबार का पर्दाफाश, हरियाणा पुलिस की दबिश

--Advertisement--

Image

शिमला, 09 जुलाई – जसपाल ठाकुर 

उपनगर ढली से नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

मजेदार बात यह है कि शिमला पुलिस को इस गिरोह की भनक तक नहीं लग पाई थी। हरियाणा की हिसार पुलिस की टीम ने गुपचुप तरीके से गिरोह के एक सदस्य की धड़पक्कड़ की।

छापेमारी के दौरान हरियाणा पुलिस ने आरोपी के कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर मोबाइल फोन सहित कुछ नकली नोट भी बरामद किए हैं। इन्हें कब्जे में लेकर पुलिस अपने साथ हिसार ले गई है।

आरोपी की पहचान नवनीत के रूप में हुई है और वह जिला मंडी के सुंदरनगर का मूल निवासी है। आरोपी संजौली में किराए के कमरे में रह रहा था।

हिसार पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस शिमला पहुंची और यहां से इसे गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी युवक ने संजौली में किराए पर कमरा लिया था। मकान मालिक को उसने अपना नाम अबन बताया था।

उसने कहा था कि वह छात्र है। कमरे में अंदर वह नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। इसके साथ कुछ स्थानीय युवक के भी शामिल होने का अंदेशा है।

गिरफ्तारी से पहले हरियाणा पुलिस ने शिमला पुलिस को सूचना दी थी।

मामले की पुष्टि करते हुए शिमला की एसपी मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि हिसार से पुलिस की टीम ने शिमला में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी संजौली में नकली नोट छापने का काम करता था। हिसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...