शिक्षा निदेशालय ने जारी किया चेतावनी पत्र, निजी स्कूलों को बढ़ाई गई फीस कम करने के निर्देश

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने वाले कई निजी स्कूलों को हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी पत्र जारी किए हैं। इन स्कूलों को बढ़ाई गई फीस को जल्द से जल्द कम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी निजी स्कूलों से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए तय फीस स्ट्रक्चर का ब्योरा भी तलब किया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि बिना पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन (पीटीए) की सहमति के निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकते हैं।आम सभा के माध्यम से ही फीस को तय करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों ने फीस में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। सोलन, मंडी, कांगड़ा सहित शिमला के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की अधिक शिकायतें आई हैं।

शिमला में अभिभावकों ने इसको लेकर मोर्चा भी खोला हुआ है। शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से ओर से कोरोना संकट के दौरान तय किए गए नियमों का पालन नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

अप्रैल में अधिकांश निजी स्कूलों की ओर से फीस जमा करवाने को लेकर अभिभावकों को मेसेज भेजे गए हैं। फीस बढ़ोतरी का विरोध होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है।

इसी कड़ी में निजी स्कूलों को मनमाने तरीके से बढ़ाई गई फीस को कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...