शिक्षक पर छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने का मामला दर्ज

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल राजगढ़ में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला काफी समय पहले का है, क्योंकि जिस शिक्षक पर मोबाइल फोन के माध्यम से एसएमएस भेजने के आरोप लग रहे हैं, उसका तबादला अब दूसरे स्कूल में हो चुका है।

इस सारे मामले का शिकायत पत्र छात्रा की माता ने महिला थाना सोलन में दिया। इसके बाद यह मामला राजगढ़ थाना को ट्रांसफर किया गया।

शिकायत पत्र में छात्रा की माता ने बताया कि वह शिक्षक उसकी बेटी को उसकी बेटी की सहेली के माध्यम से लंबे समय से अश्लील एसएमएस मोबाइल फोन के माध्यम से भेजता था।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी के बोल 

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि सोलन थाना से ऑनलाइन भेजी शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। पूरे मामले की डिटेल पुलिस छानबीन के बाद ही पता चल पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...