शाही स्नान के लिए भरमौर से मणिमहेश रवाना हुई छड़ी यात्रा

--Advertisement--

शाही स्नान के लिए भरमौर से मणिमहेश रवाना हुई छड़ी यात्रा

भरमौर/चम्बा – भूषण गुरूंग 

राधा अष्टमी के शाही बड़े स्नान के लिए दशनाम छड़ी यात्रा रविवार सुबह भरमौर से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई है।

भरमौर स्थित दशनाम अखाड़ा में स्थापित छड़ी को धर्मराज मंदिर के पुजारी रवि दत्त शर्मा ने कंधों पर उठाकर साधु संतों के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना कर दिया। लिहाजा आज रात छड़ी को रात्रि ठहराव हड़सर में होगा।

रवि दत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार को छड़ी सुबह धनछो के लिए प्रस्थान करेगी। बता दें कि जिला मुख्यालय चंबा से निकली दशनाम छड़ी यात्रा बीते रोज शनिवार को भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर पहुंची थी।

उधर, जेएंडके से मणिमहेश यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं ने रविवार को डल झील की ओर प्रस्थान कर लिया। लिहाजा उनके हेलीपैड से रवाना होते ही भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा भी आरंभ हो गई है। शुक्रवार शाम से यह सेवा ठप्प पड़ी हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...