शाहपुर: 45मील में भयानक सड़क हादसा, कार के साथ टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर 

--Advertisement--

मंडी पठानकोट फोरलेन पर भयानक हादसा, कर के साथ टकराई बाइक दो युवक घायल एक ही हालत गंभीर

शाहपुर – नितिश पठानियां 

मंडी पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आज दोपहर को एक भयानक हादसा पेश आया है। जहां पर एक तेज रफ्तार बाइक कार से जाकर टकरा गई। जिसमें की बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतिदर्शियों के अनुसार युवक कांगड़ा की तरफ से आ रहे थे और 45 मील के पास बाइक से नियंत्रण खोकर सीधे सामने आ रही गाड़ी से टकरा गए। जिससे बाइक के पीछे बैठा एक युवक सामने आ रही एक निजी स्कूल बस के शीशे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक और कार के परखख्च्चे उड़ गए हैं।

मिली जानकारीक अनुसार वाइक सवार दोनों युवक विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ते सीहोलपुरी के बताए जा रहे हैं। जोकि निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षा प्राप्त करते हैं और इंटर्नशिप करने के उद्देश्य से गए हुए थे।

वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल अवस्था में युवकों को उठाया और एंबुलेंस के माध्यम से युवकों को टांडा अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल किया। वहीं हादसे में सम्मिलित वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों द्वारा यह हादसा ओवरस्पीड का बताया जा रहा है लोगों ने बताया कि अगर दोनों युवकों ने हेलमेट पहना होता तो यह हादसा इतना भयानक नहीं होता। वहीं हादसे के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे।

उधर, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां फोरलेन पर एक कट मौजूद है, जो पहले भी कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है।

उन्होंने बताया कि समीप ही एक शिक्षण संस्थानभी स्थित है, जिससे बच्चों और स्थानीय राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है।

उन्हाेंने प्रशासन और फोरलेन प्राधिकरण से इस कट पर उचित सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...