
शाहपुर – नितिश पठानियां
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कांगड़ा के मंडल शाहपुर मैं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ राकेश शर्मा बबली को किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि डॉ राकेश शर्मा बबली जी एक कर्मठ, निष्ठावान , संगठन समर्पित , मिलनसार कार्यकर्ता थे। अभी 8, 9 महीने पहले ही उनको भवन निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था इस पद पर बैठते ही उन्होंने मजदूरों के हित में बहुत सराहनीय कार्य किया।
उनके परिवार के साथ साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उनके अकस्मात निधन से बहुत ही आहत हुए हैं। खून की कमी पूरे संगठन, पार्टी ,परिवार व उनके चाहने वालों को हमेशा रहेगी। परिवार को इस दुख को सहने की भगवान शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति।
ये रहे मोजुद
इसमें किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कटोच महामंत्री नवीन ठाकुर प्रवेश कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार, सुरजीत कुमार, जगरी राम, हुकम चंद ,रंजना देवी, केवल कुमार, राजेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, जसविंदर कुमार भाजपा मंडल महामंत्री सतीश कुमार वाह किसान मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
