शाहपुर स्थित ख़बरु महादेव मंदिर झरना, आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी बना रहा अपनी पहचान

--Advertisement--

राधाष्टमी व जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालु लगाते है, आस्था की पवित्र डुबकी।

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी में स्थित खबरू महादेव आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अपनी पहचान बना रहा है। क्षेत्र में ऊंचे पहाड़ों से कलकल बहता झरना गर्मी में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।

खबरू महादेव तक पहुंचने के लिए बोह से लगभग चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, लेकिन यहां की सुंदरता पैदल सफर की थकान को पल भर में मिटा देती है। रोजाना सैकड़ों सैलानी खबरू महादेव की सुंदर वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

मोरछ गांव के जानकारों ने बताया कि झरने के पास भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर भी है। जिस कारण धार्मिक आयोजन पर पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ जाती है। गर्मी में यहां रोजाना हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था स्थानीय युवा कैंप और होम स्टे में करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से खबरू महादेव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अगर सरकार प्रयास करती है तो यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

क्या है झरने का ऐतिहासिक महत्व

खबरू झरना हिमाचल का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है। जनश्रुति के अनुसार इस झरने की आस्था पांडवों से भी जुड़ी हुई है। महाभारत के समय पांडव यहां भी कुछ समय के लिए रुके थे, जिसके साक्ष्य आज भी विराजमान है।

बुजुर्गों की मानें तो इस झरने का निर्माण भीम ने द्रोपती को स्नान के लिए किया था। राधाष्टमी व जन्माष्ठमी के पर्व पर हजारों श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगाने यहां पहुंचते हैं।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुंजर महादेव में लगाया जाएगा 18वा वार्षिक लंगर – श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली 

ज्वाली  - अनिल छांगू श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली द्वारा...

डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित: केवल सिंह पठानियां

विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए...

ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी, 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का नतीजा जल्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 13...

40 दिनों से नाले का मटमैला पानी पी रहे 600 ग्रामीण, डीसी को सुनाया दुखड़ा

सरकार की हर घर जल, स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने...