शाहपुर: सीएम के हस्तक्षेप से कुठारना की बेटी सउदी अरब भारतीय दूतावास सुरक्षित पहुंची – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर, 09 जनवरी – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुठारना गांव की बेटी दुबई में मुसीबत में थी। कनोल से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के समक्ष बेटी हो भारत लाने की गुहार लगाई थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष यह मामला उठाया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने सीएम को बताया कि 24 वर्षीय पवना 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। अब बेटी मुसीबत में है। बेटी के किसी परिचित ने विधायक से संपर्क किया और इसके बाद उन्होंने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था।

गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद भाई को वीडियो काल की थी और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और सात-आठ और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है।

पवना ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने ले लिया है। भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है व उसकी जान को खतरा है।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्षा रखा जिसका नतीजा आज कुठारना की बेटी 24 बर्षीय पवना सउदी अरब में भारतीय दूतावास मे सुरक्षित पहुँच गयी।

जिस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से पवना को सुरक्षित घर लाने के लिए मांग उठाई थी। जिसका नतीजा आज पवना सुरक्षित सउदी अरब भारतीय दूतावास में पहुंच गई है और जल्द ही भारत लाया जाएगा।

परिजनों एवं सभी रिश्तेदारों ने खुशी मनाई ओर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का तहदिल से धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपायुक्त ने सरोल में भलेई माता नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन

क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं : मुकेश...

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...