शाहपुर विधानसभा में चहुँमुखी विकास मंत्री सरवीण चौधरी की देन – दीपक अवस्थी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी ने कहा है कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा ,स्वच्छ पेयजल ,हर गांव को सड़क से जोड़ना , बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास क्षेत्र की विधायिका एवं प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी की देन है ।

अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी की जुगलबंदी ने शाहपुर को एक मॉडल विधानसभा बना दिया है । चुनावों के समय शाहपुर की जनता से किये गए वायदों को पूरा करते हुए सरवीण चौधरी ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है ।

वर्तमान सरकार ने आते ही जिन योजनाओं तथा विकास कार्यों का शुभारंभ किया था उन सब को लगभग पूरा कर लिया गया है । मिनी सचिवालय भवन ,बस स्टैंड शाहपुर, उपकोषागार कार्यालय भवन, सिविल अस्पताल शाहपुर के इलावा धारकंडी में डिग्री कॉलेज ,नागनपट्ट में पीएचसी के अतिरिक्त दर्जनों ऐसे विकास कार्य हैं जिन्हें पूरा कर लिया गया है ।

दीपक अवस्थी ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं से शाहपुर विधानसभा के नागरिकों को इनका लाभ मिलेगा । अच्छी सड़क सुविधा, स्वच्छ पेयजल से शाहपुर के आमजन को लाभ मिलेगा वहीं पर मिनी सचिवालय जैसे भवन बन जाने से लोगों के काम एक ही स्थान पर हो जायेंगे ।

लोक निर्माण का मंडल कार्यालय खुल जाने से अब सड़कों की स्थिति में और अधिक सुधार होगा ।धारकंडी में कॉलेज शुरू होने से वहां के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा । अपितु उनका समय भी बचेगा और उनके माता -पिता की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी । हा

रचकियाँ में आईटीआई खुलने से उस क्षेत्र के बच्चों को घरद्वार पर ही तकनीकी शिक्षा मिलेगी जोकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पाने में अहम भूमिका निभाएगी । शाहपुर आईटीआई में ड्रोन जैसे आधुनिक प्रशिक्षण शुरू होने से युवाओं को ओर अधिक लाभ मिलेगा ।

शाहपुर के झुलाड़ में आधुनिक बीज वर्गीकरण केंद्र के खुल जाने से किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी के कार्यकाल में विभिन्न स्कूलों को अपग्रेड किया गया है तथा कई स्कूलों में कॉमर्स और साइंस की कक्षाएं शुरू की गई हैं ताकि बच्चे अपनी -अपनी रुचि के अनुसार उच्च शिक्षा के लिए विषयों को चुन सकें।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं जिससे किसानों की आर्थिकी में सुधार होगा । दीपक ने कहा कि क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं में कम से कम नुकसान हो इसके लिए शाहपुर में अग्निश्मन केंद्र की स्थापना की गई है जबकि पहले फायर की गाड़ियां काँगड़ा या धर्मशाला से आती थीं तथा उनको यहां पहुंचने के लिए ज्यादा समय लग जाता था और नुकसान ज्यादा होने की संभावना रहती थी ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में तथा सरवीण चौधरी की दूरगामी सोच के कारण ही शाहपुर विधानसभा का हर गाँव विकास की और अग्रसर है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...