
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह दिखा। शाहपुर के चंगर क्षेत्र मनेई में बूथ सुबह आठ बजते ही दिहाड़ी इत्यादि सहित अन्य कार्यों पर जाने वाले वोटरों की पोलिंग बूथों पर लम्बी लम्बी लाइने लगनी शुरू हो गई ।
वोटर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द्रों में खड़े हो गए वहीं वोटरों ने बड़ी उत्साह दिखाते हुए मतदान किया तथा मतदान केन्द्रों में पूरी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।
पुलिस कि टीम भी सुरक्षा के लिहाज से ड्यूटी पर तैनात रही। वहीं बूथ नम्बर 94 मनेई में 960 मतदाताओं में से 648 के करीब वोट पोल हुआ।
वहीं पंचायत मनेई की मतदाता नेहा ने पहली बात अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया । अब चुनावी नतीजे 8 दिसम्बर को आने है बाकी है।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी केवल पठानिया भी बूथ पर पहुंचे। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा इस बार एक अलग इतिहास रचेगी।
चंगर क्षेत्र में पानी की समस्या , क्षेत्र की अनदेखी को देकर लोगों ने वोट किया है। वहीं लंज की बात करें तो लंज में बूथ 84 काहलियाँ में 70%, बूथ 85 कल्लर कौड़ियां में 66.8%, बूथ 86 डड़ोली में 66.6%, बूथ 87 लंज -1 64.5%, बूथ 88 लंज-2 में 66.4% मतदान हुआ तथा पूरे लंज में 65.8% मतदान हुआ।
