शाहपुर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, युवक ने लुटाए साढ़े तीन लाख

--Advertisement--

चंडीगढ़ की महिला की ठगी का शिकार बने युवक ने लुटाए साढ़े तीन लाख

शाहपुर – नितिश पठानियां

पुलिस थाना शाहपुर के तहत विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस गर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार पुत्र कर्म सिंह गांव गिल्ड-भेडा डाकघर चड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 28 जुलाई 2023 को आरती थापा निवासी एससीओ 222ए टॉप फ्लोर सेक्टर 40डी. चंडीगढ़ ने उन्हें फोन किया कि उनके चड़ी, घरोह में रिश्तेदार हैं और वह चंडीगढ़ में लोगों को विदेश भेजने का काम करती हैं।

इसी पर राजेश कुमार ने विदेश जाने की इच्छा जताई और चंडीगढ़ में मेडिकल करवाया। आरती थापा ने उससे 18000 रुपए विदेश भेजने की कागजी कार्रवाई के लिए और 15000 बतौर सिक्योरिटी के रूप में लिए। इसके बाद आठ दिन बाद फिर उसका फोन आया कि उनका लैटर आ गया है और वह अपने साथ तीन लाख 16000 रुपए लेकर आएं।

राजेश कुमार ने चंंडीगढ़ जाकर लैटर पर हस्ताक्षर कर उन्हें तय की राशि दे दी। इसके बाद आरती थापा ने कहा कि उनका वीजा 45 दिन बाद आ जाएगा। राजेश कुमार ने बताया कि जब वीजा नहीं आया तो 45 दिन बाद उसने आरती थापा को फोन किया।

आरती थापा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। वह हर दिन आरती थापा को फोन करता रहा लेकिन कोई रिस्पांस ही नहीं आया। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसाल हो गया। जिस पर पुलिस थाना में आरती थापा के खिलाफ केस दर्ज करवाया और पुलिस से आरती थापा को गिरप्तार कर उसका पैसा वापस दिलवाने की मांग की ।

थाना प्रभारी शाहपुर के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुट गई है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि युवक की शिकायत पर महिला आरती थापा सहित 2 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...