
शाहपुर, नितिश पठानियां
विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र के शाम 10-08-2021को लाहड़ी गाँव के चार मकान ,ओर कनोल (पत्र) बही के 9 मकानों ओर तीन मकान सल्ली गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन होने से खतरे में है और भारी मलबे के आने से लाहड़ी गाँव मे एक मकान में रह रहे तीन परिवार तबाह हो गये थे।घर पूरी तरह से तहसनहस हो चुका था।
आज 15-08-2021 को प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने लाहड़ी जा कर प्रभाबित परिवार जनों से मिल कर उनका दुःख दर्द बांटा ओर हर संभव सहायता करने के लिए दिया आश्वासन।ओर प्रभावित परिवारों से मिल कर लिया पूरा जायजा।
जिस पर प्रभावित परिवार बालो का कहना है कि प्रशासन और सरकार की तरफ से अभी नाममात्र ही सहायता मिली है।लेकिन अभी तक न ही रहने और न ही पूरा खानेपीने का प्रबंध हुआ है।बल्कि पूरे लाहड़ी गाँव भय के माहौल से जी रहा है।
कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने प्रभाबित परिवार बालो का दुःख दर्द सुन कर कहा कि जल्द ही जिलाधीश महोदय के माध्यम से प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमे मांग की है कि जो भी विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश से नुकसान हुआ है।
उन सभी प्रभावित परिवारों को पांच पांच लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की ओर कहा कि जो परिवार बेघर हुए है उनको तुरंत घर रहने के लिए बनाए जाएं ।और लाहड़ी गाँव की सुरक्षा के लिए मलबे को हटाया जाए।जिससे लाहड़ी गाँव अपने आप को सुरक्षित महसुस करे।ये कार्य सरकार को युद्ध स्तर पर करना चाहिए जिससे आगे आने बाले समय मेंकोई जानमाल का नुकसान न हो।
इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, धार कंडी कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल सिंह,पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार,उप प्रधान नंद लाल,पंचायत समिति सुमन बाला,पूर्व उप प्रधान निर्मल सिंह, उप प्रधान रजिंदर शर्मा,अक्षय कुमार पूर्व पंचायत समिति,निक्कू राम,शशी पाल शर्मा,बरयाम सिंह सोशल मीडिया सह प्रभारी,पवन पठानिया आदि स्थानीय जनता मौजूद थे।
