विधायक केवल सिंह पठानियां ने रेहलु गाँव की मुख्य मांगो पर लगाई मोहर
शाहपुर – नितिश पठानियां
माननीय विधायक केवल पठानिया ने रिहलु पंचायत में जनता के द्वार आज विधायक बनने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुच कर स्थानीय जनता का किया धन्यवाद। रेहलु की जनता ने विधायक केवल सिंह पठानिया को बिठाया पलको पर किया जोरदार स्वागत।

रिहलु कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ओर महिला मंडलों के पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को शाल टोपी पहनाकर किया सम्मानित।
विधायक केवल पठानिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच महीने पहले जो आपने मुझे अपना आशीर्वाद दिया उसका मैं आपका ऋण नही चुका सकता लेकिन मैं जनता को कोटि कोटि प्रणाम करता हु। और तह दिल से धन्यवाद किया।

पठानिया ने कहा कि रेहलु पंचायत में जनता की मूलभूत सुविधाओं को घर घर पहुचाने के लिए मैं बचनबद्ध हु। रेहलु पंचायत में सबसे बड़ी दरोहर किले के रूप में स्थापित है लेकिन किसी ने आज दिन तक इसका ख्याल नही किया अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से इसको पर्यटक की दृष्टि से संवार कर नई पहचान दी जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अलग अलग जगहों को पर्यटन बिभाग से विकसित करके विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से शाहपुर को आगे बढ़ाया जाएगा। पठानिया ने कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री की बचन बदत्ता है कि आने बाले समय मे प्रदेश को प्रदेश की जनता के साथ से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

रेहलु गाँव की मुख्य मांगो पर लगाई मोहर
- पतन से 30 लाख से बने टैंक से रेहलु पंचायत को पाईपे डाल कर पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।
- रेहलु पंचायत को ढाई करोड़ की पानी की योजना बना कर रेहलु की जनता की पानी की समस्या को हमेशा के दूर किया जाएगा।
- रेहलु के ऐतिहासिक बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का सबसे सौंदर्य भवन बनाया जाएगा।
- रेहलु बाजार में दो कमनियुटी शौचालय बनाये जाएंगे।
- शाहपुर से चंबी बाया रेहलु ओर शाहपुर से ड़डम्ब बाया रेहलु, दरगेला भतेच्छ् ड़डम्ब के लिए एलेक्टेरिकल बस चलाई जाएगी।
- बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में आवारा पशुओं के लिए एक बड़ा गौसदन खोला जाएगा।
- रेहलु पंचायत में जो भी कुहले है उनको सुधार कर किसानों की सिचाई की समस्या को दूर किया जाएगा।
- सबसे बड़े रेहलु के किले में पानी की सुबिधा प्रदान की जाएगी।
- चिन्मय महिला मंडल एव जागृति महिला मंडल रेहलु को 11-11 हजार देने की घोषणा की।

ये रहे उपस्थित
इस अबसर पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,राजेश राणा,सीमा देवी प्रधान रेहलु ,संजू कुमार उप प्रधान,विजय सिंह,बलदेव सिंह,ईश्वर दास, पिंटू परमार,बलदेव राणा,रजिंदर ,रघुवीर सिंह,कमल जम्वाल,बल कृष्ण, हरदीप सिंह, संजय जम्वाल,रमेश राणा, मनोज सोनी,रामेशचंद,परषोत्तम राणा,हेमराज,विशाल अग्रवाल,इंद्र सिंह,करनैल चौहान,संजय कटोच,आत्मा राम,प्रकाश चंद पप्पी,संग्राम सिंह लंबरदार,सुषमा राणा प्रधान जागृति महिला मण्डल ,मीरा जम्वाल प्रधान चिन्मय महिला मंडल पूर्व उप प्रधान कमल सिंह,मजनिष कुमारी प्रधान, प्रधान भारती चौहान,रितिका शर्मा जिलापरिषद सदस्य,रचना देवी पंचायत समिति सदस्य,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,पुष्पा जरियाल पार्षद,अनिता देवी,रीना पठानिया, गंधर्व पठानिया, सरिता सैनी, अन्य बिभागो के अधिकारी एसएमओ हरिंदर सिंह,एक्सईन जलशक्ति बिभाग अमित डोगरा,सीडीपीओ संतोष कुमारी, तहसील दार राकेश कुमार ,एसडीओ जलशक्ति बिभाग रजाक मोहम्मद, एसडीओ लोकनिर्माण बिभाग विपुल पुंज,आ आरओ वन बिभाग सुमित शर्मा ,रविन्द्र राज कॉपरेटिव सोसाइटी इंस्पेक्टर, राहुल कुमार कृषि बिभाग,निखिल पटाकू सोइलकंजर्वशन जेई आदि अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

