शाहपुर में सीएम 77 करोड़ के विकास कार्यों के करेंगे उद्घाटन शिलान्यास

--Advertisement--

कांगड़ा जिला के लिए सुखाश्रय योजना का किया जाएगा शुभारंभ।

शाहपुर, 21 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु कांगड़ा जिला कांगड़ा के शाहपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 22 अक्तूबर को 76 करोड़ 57 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे।

यह जानकारी शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने देते हुए बताया कि सीएम 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे गगल एयरपोर्ट से शाहपुर मॉर्डन पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे।

इसके उपरांत शाहपुर में 56.56 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना एवं संवर्धन पेयजल योजना नगर पंचायत शाहपुर का शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही 13.71 करोड़ शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल प्रशोधन संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा।

शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं की पुरानी पम्पिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना के लिए 5 करोड़ के कार्य शिलान्यास किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना -2 के अंतर्गत किसान सुविधा केन्द्र भवन शाहपुर का 50 लाख की लागत से शिलान्यास किया जाएगा। लगभग 80 लाख से बने शाहपुर विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में जिला स्तरीय सुखाश्रय योजना की लांचिंग भी मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी तथा दशहरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित भी किया जाएगा।

केेवल सिंह पठानिया ने कहा कि सीएम के प्रवास की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दशहरा ग्राउंड में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई गई है ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...