
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर बाजार में फ्लाईओवर की मांग को लेकर दुकानदारों ने रोष रैली निकाली। दुकानदारों ने कहा कि हमें आत्महत्या के लिए मजबूर मत करो और फ्लाई ओवर बनाओ, शाहपुर बाजार बचाओ।
वे मांग को लेकर मंत्री सरवीन चौधरी से मिले और ज्ञापन भी सौंपा। रैली की अगुवाई शाहपुर फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत ने की।
उन्होंने मांग की कि शाहपुर फोरलेन के लिए एनएचएआई ने प्लान बनाया था, उसके अनुसार शाहपुर फोरलेन का निर्माण किया जाए। पहले डीपीआर में शाहपुर में फ्लाईओवर का प्रावधान था।
सरवीन चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलेंगी और सकारात्मक हल निकालेंगी। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर के दर्द को एनएचएआई के समक्ष रखेंगी ताकि पुराने बाजार को उजड़ने से बचाया जा सके। इससे लोगों का रोजगार बचा रहेगा और लोग विस्थापित भी नहीं होंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पंकज महाजन, पार्षद आजाद, जितेंद्र महाजन, कमल, आशीष कमल, तनु महाजन, भुपिंदर सिंह, सचिन, देश राज, कनु चौधरी, सचिव राजीव महाजन, अनूप नाग, डॉ. पंडित, डिंपल महाजन, पंकज महाजन, दलजीत, महेंद्र शर्मा, मनोज चौधरी, तिलक, विजय वर्मा, सुनील, रजत और सुशांत आदि में मौजूद थे।
