
शाहपुर में फोरलेन प्रभावितों की अहम बैठक,बाईपास निकालकर क्षेत्र को बर्बाद होने से बचाया जाए।अपनी मांग को लेकर फोरलेन प्रभावित जल्द मिलेंगे मंत्री सरवीण चौधरी से।
शाहपुर-नितिश पठानिया
शाहपुर के शिवा पैलेस में आज फोरलैन प्रभावितों की बैठक हुई। जिसमें गांव छतरी से लेकर सारनु तक के फोरलेन प्रभावित परिवारों ने हिस्सा लिया। साथ ही सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया कि गांव छतरी से गांव सारनु तक बाईपास फोरलेन बनाए जाए। क्योंकि इस क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ दुकाने व घर बने हुए हैं तथा यह एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जिससे कि ज्यादातर लोगों को मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है और बेरोजगारी की भी मार लोगों पर पड़ पड़ेगी ।
इस क्षेत्र को शाहपुर विधानसभा का मुख्य क्षेत्र माना जाता है तथा ज्यादातर कार्यालय, विद्यालय ,विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज होने से इस क्षेत्र में सब बेरोजगार युवकों ने सड़क के किनारे अपना व्यवसाय शुरू किया है। जिससे वह दोबारा बेरोजगार हो जाएंगे।
शाहपुर एक मुख्य व्यापारिक क्षेत्र भी है जो कि इसे पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। साथ ही कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिन्हें दोबारा विस्थापित होने का मानसिक व आर्थिक दबाव होगा ।इसमें कुछ परिवार पोंग डैम व 1947 के भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय के विस्थापित भी हैं उनकी मानसिक परेशानी का अनुमान लगाना तो बड़ा मुश्किल होगा।
जिन्होंने कितनी वेदना सहन करने के बाद यहां अपने आशियाने बनाए और अब दोबारा विस्थापित हो रहे हैं यहां जो भी परिवार व कारोबार कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं वह पहले से ही कोरोना के कारण परेशान हैं और अब एक और परेशानी ने उनको जकड़ लिया है अतः इस क्षेत्र को विस्थापन से बचाया जाना अति आवश्यक है ताकि यहां की जनता उजड़ने से बच सके।
बैठक में उपस्थित प्रभावितों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि एसडीएम शाहपुर के माध्यम से जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा कि गांव छतरी से लेकर गांव सारणी तक बाईपास बनाकर इस क्षेत्र को बर्बाद होने से बचाया जा सके साथ ही स्थानीय विधायिका व मंत्री श्री सरवीण चौधरी से भी अपनी मांग को लेकर जल्द मिलेंगे और इस क्षेत्र को बचाने के लिए आग्रह किया जाएगा।
