शाहपुर में आयोजित भागवत कथा में पहुंचे जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति महंत जीवन गिरी

--Advertisement--

Image

श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलती है 84 के फेर से मुक्ति

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी के निकटवर्ती गांव शाहपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक जगमोहन दत्त शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया। शास्त्री ने कहा के जहां पर भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होता है वहां के लोगों के साथ साथ पशु पक्षियों, पेड़ पौधों, जीवों के पाप व कष्ट दूर हो जाते हैं।

उन्होंने कहा के श्रीमद भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव को 84 के फेर से मुक्ति मिल जाती है। कलयुग में मानव जीवन के उत्थान, पापों और कष्टों से मुक्ति के लिए हर इंसान को श्रीमद भागवत कथा पढ़नी व सुननी चाहिए।

गांव शाहपुर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के भव्य आयोजन में जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति महंत जीवन गिरी व हनुमान मंदिर सेवा दल के प्रधान हरबंस ठाकुर ने विशेषतौर पर शिरकत की।

महंत जीवन गिरी ने कहा के मौजूदा समय में पश्चिमी सभ्यता लोगों पर हावी हो रही है और युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता, संस्कृति व संस्कारों को भूलती जा रही है जो चिंता की बात है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे व समाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए देश के निर्माण व विकास में योगदान देने का आहवान किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर महंत जीवन गिरी के साथ हरबंस ठाकुर, कथावाचक जगमोहन दत्त शास्त्री, तरसेम लाल, सोहन लाल, प्रेम, मुकेश, जगदीश, चिंतामणि, सुरेंद्र, चरनजीत, रघुवीर समेत भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...