शाहपुर: मशरूम प्लांट के मालिक व लेबर ने जबरन निजी भूमि में डाल दी 11केवी बिजली की प्राइवेट तारें, रोकने पर किया परिवार पर हमला, पुलिस व प्रशासन पर जड़े मिलीभगत के आरोप

--Advertisement--

मशरूम प्लांट के मालिक व लेबर ने जबरन निजी भूमि में डाल दी 11 केवी बिजली की प्राइवेट तारें,  बिजली की तारें डालने से रोका तो, सुबह सवेरे सोए हुए परिजनों पर कर दिया हमला, स्टे के बाबजूद जबरन डाल गए बिजली की तारें, पुलिस व प्रशासन पर जड़े मिलीभगत के आरोप।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पड़ती उपतहसील हारचक्कियां के गांव छल्ल में 11 केवी बिजली की प्राइवेट लाइन को ठेकेदार द्वारा मदन लाल की निजी भूमि में डालने का मामला उजागर हुआ है।

शिकायत कर्ता मदन लाल ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण भुवनेश द्वारा अपने मशरूम प्लांट के लिए बिजली की 11 केवी लाइन को निजी भूमि में मना करने के बाद भी जबरदस्ती खम्भे लगाकर निकाला गया।

उंन्होने कहा कि मैंने भुवनेश को कहा भी कि बिजली की लाइन को खेतों के एक साइड से निकाल दो ,पहले दूसरी जगह पर गड्ढे खोदे गए थे लेकिन बाद में मेरे घर के बिल्कुल समीप गड्ढे खोदकर खम्भे लगा दिए गए।

जिसकी शिकायत बिजली विभाग के एस ई को दी गई। उंसके बाद हमने उन्हें तारे डालने से रोका तो अगले दिन 21 जून सुबह 4 बजे के करीब हमने ठेकेदार की लेबर व भुवनेश के साथ करीब 30 लोगों ने घर पर सोए हुए हम सभी पर हमला कर दिया।

मेरी पत्नी भाभी बच्चों को बुरी तरह से पीटा गया हम सभी ने घर से भाग कर जान बचा कर पुलिस थाना शाहपुर में पहुंचे हमारे फोन भी छीन लिए गए थे व पुलिस मौका पर पहुंचे। समस्त परिवारजनों के व्यान दर्ज किए गए।फिर मेडिकल हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

उंन्होने बताया कि हम थाने को चले गए और ठेकेदार की लेबर ने पीछे से वन विभाग की भूमि से पेड़ काटकर कर बिना परमिशन लाइन डाल दी गई। जब वन विभाग के गार्ड में बिजली लाइन डालने को मना किया था।

उंन्होने कहा कि हमारा जीना मुश्किल हो गया है और डर के मारे रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। उंन्होने बताया कि जमीन पर स्टे ले रखा है तकसीम भी अभी तक नहीं हुई है फिर भी जबरदस्ती बिजली की लाइनें खिंच दी गई हैं।

उंन्होने ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक केवल पठानिया, एसपी शालिनी अग्निहोत्री से मांग उठाई है कि हमें न्याय दिया जाए। उंन्होने प्रशासन को चेताया कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम डीसी ऑफिस के सामने परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

आरोपी भुवनेश कुमार के बोल

भुवनेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जमीन लीज पर ले रखी है। इसलिए बिजली की लाइनें डाली गई हैं।

एसएचओ शाहपुर के बोल

इस बारे में एसएचओ शाहपुर सुरजीत राणा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है मामले की जांच की जा रही है।

वन विभाग के आरओ के बोल

इस बारे में वन विभाग के आरओ योगिंद्र से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 11 केवी लाइन डालने के लिए कोई परमिशन नहीं दी गई । वन रक्षक ने खम्भे लगाने व बिजली की लाइन डालने को मना किया था। कल दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। बिना परमिशन लगाए गए खंभों व बिजली की तारों को खुलवा दिया जाएगा।

नायब तहसीलदार हारचक्कियां के बोल

इस बारे में नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जमीन पर स्टे है परंतु लीज पर दी जा सकती है। लेंड स्टेट्स के साथ कोई छेड़खानी नहीं की जा सकती।

बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित शर्मा के बोल

इस बारे में बिजली विभाग मण्डल शाहपुर के अधिशाषी अभियंता अमित शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ये लाइन प्राइवेट डाली जा रही है। जिससे बिजली विभाग का कोई लेना देना नहीं है। जब तक इस कार्य से आपत्ति नहीं हटती जब तक बिजली विभाग बिजली का कनेक्शन नहीं देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...