शाहपुर: बोह में होगा 15 और ट्राउट यूनिट का निर्माण

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                                       

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने शिमला में मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्राउट क्लस्टर के प्रगति कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ट्राउट इकाइयों, मत्स्य कियॉस्क, आइस प्लांट और कोल्ड स्टोर के प्रगति कार्य के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि शाहपुर के बोह में 26 ट्राउट यूनिट का निर्माण किया जा चुका है और इस वित्त वर्ष में 15 और ट्राउट इकाइयों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ट्राउट हैचरी का निर्माण पूरा किया जा चुका है और जल्द यहां से बीज उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं बोह में निर्माणाधीन रिटेल आउटलेट का 50 फीसदी कार्य भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर के बाकी कार्य को इस वित्त वर्ष 2024-25 में पूरा कर लिया जाएगा।

पठानियां ने कहा कि धारकंडी को ट्राउट हब के तौर पर उभारा जाएगा, जिससे यहां के लोगों की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बजट घोषणा को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...