शाहपुर पुलिस ने अवैध खनन सामग्री ले जाते वाहनों से वसूला चालीस हजार रुपए जुर्माना

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

थाना शाहपुर के अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंबी खड्ड में अवैध खनन सामग्री ले जाते सात ट्रेक्टर और एक ट्रक को पकड़ा और चालीस हजार 400 रुपए जुर्माना वसूल किया।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि रात लगभग तीन बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि चंबी खड्ड में खनन माफिया अवैध खनन सामग्री वाहनों ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चंबी खड्ड से सात ट्रेक्टर और एक ट्रक को खनन सामग्री ले जाते हुए मौका पर ही पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि खनन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए इनसे चालीस हजार 400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन माफिया को बक्शा नही जायेगा और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यवाही जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...