शाहपुर: धारकंडी क्षेत्र के बोह में खोला जाएगा ट्राउट कलस्टर केंद्र – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र की भलेड पंचायत की दुल्ली में सलूणी माँ के दरबार मे महामाई जागरण में माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया ने अपनी हाजरी भरी ओर माँ सलूणी माता का आशीर्वाद लिया।दुल्ली कि स्थानीय जनता है माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया।

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र की जनता ने मुझे इतना आशीर्वाद दिया है कि मैं कभी भी आपका ऋण नही चुका सकता आपको कोटि कोटि नमन।

पठानिया ने कहा कि मैं हमेशा धार कंडी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए आपके बीच रहूँगा।
धार कंडी क्षेत्र में विकास में बहुत पिछड़ चुका है।जो पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कार्य स्वीकृत करके शुरू किए थे आज बो भी बन्द पड़े थे।

पूर्व की भाजपा सरकार ने रिडकमार में चुनावो के समय आनन फानन ने बिना बजट बिना स्टाफ के महाविद्यालय खोल कर जनता को गुमराह किया लेकिन जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया और मैने अपनी धार कंडी क्षेत्र की जनता की आवाज उठा कर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से रिडकमार महाविद्यालय को धन स्वीकृत करके बच्चों को पढ़ाने के लिए स्टाफ की पोस्ट स्वीकृति करवा कर दुबारा पूरे इंतजाम करके से शुरू किया जिससे धार कंडी के छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े।

महाविद्यालय रिडकमार का भवन 24 लाख से बनाया जाएगा अगर ओर धन की जरूरत पड़ी तो उसको भी लगाया जाएगा । अब कांग्रेस सरकार के आते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से बन्द पड़े कार्यो को तीन महीने में करोड़ो रूपये के विकास कार्यो को शरू कर दिया गया है जिससे जनता को सुबिधा मिल सके।

पठानिया ने कहा कि एक महीने में दुल्ली काकड़ा, चमियारा, भितलु सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
धार कंडी क्षेत्र के करेरी पंचायत में टेंट बेली हब बनाया जाएगा जिससे धार कंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा।

बोह में 7 करोड़ से ट्राउट कलस्टर केंद्र खोला जाएगा, भलेड पंचायत में पशु औषधालय केंद्र खोल कर जनता को सुबिधा दी जाएगी। धारकंडी क्षेत्र में कृषि बिज्ञान केंद्र खोल कर धार कंडी क्षेत्र की जनता को घरद्वार सुबिधा दी जाएगी। धार कंडी क्षेत्र में जनता के मनोरंजन के लिए दो दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।

किसानों के लिए भलेड कुहल और दरिणी कुहल को बना कर किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर किया जाएगा।
सलूणी माता के मंदिर तक पक्का रास्ता बनाया जाएगा। बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र की जनता की जो भी समस्या होगी उसको दूर करने की कोशिश करूंगा।ओर हर गाँव को सड़क के साथ जोड़ दिया जाएगा।

अब आपका सेवक आपके लिए बिजली, पानी,सड़क,स्वास्थ्य सेवा,किसानों एव बागवानों को सुबिधा देना मेरा प्रथम कर्तव्य है। युवाओ को रोजगार के दरबाजे खोल कर विरोजगार युवाओ को रोजगार दिया जाएगा। महिलाओं को स्वरोजगार दे कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उप मंडल अधिकारी करतार चंद,नवनीत शर्मा सचिब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एक्सईएन गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा,पूर्व प्रधान निर्मल सिंह,पूर्व प्रधान पवन कुमार, प्रधान उत्तम चंद , पंडित मिचन लाल,शशी पाल, मनोहर लाल,बॉबी शर्मा,विनय शर्मा,धीरज शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा,चमन लाल शर्मा, चतर भुज शर्मा, तरसेम शर्मा,कमल शर्मा, सतीश शर्मा, शशी पाल शर्मा,तिलक राज शर्मा,उमेश शर्मा,राजेश शर्मा,विशाल शर्मा, अध्यक्ष धार कंडी कांग्रेस कमेटी शशी पाल शर्मा ,अक्षय कुमार,रजिंदर शर्मा उप प्रधान,संजय शर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक् कांग्रेस विनय ठाकुर,विवेक राणा आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...