शाहपुर: चड़ी नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में परिवार के दो करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार

--Advertisement--

शाहपुर प्रकरण में परिवार के दो करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार

शाहपुर – नितिश पठानियां 

जिला कांगड़ा के शाहपुर के चडी गांव के पोक्सो मामले में परिवार के ही दो करीबी रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

पिछले एक सप्ताह से लगातार उलझे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अहम सुराग जुटाए हैं, जिसके तहत परिवार के करीबी रिश्तेदारों जिसमें एक बिटिया का रिश्ते में नाना बताया जा रहा है, को गिरफ्तार किया है।

स्कूल की शिक्षक के चाइल्डलाइन में सूचित करने पर मामले का खुलासा हुआ था। स्कूल आते-जाते हुई पोक्सो की घटना बताकर मामले को उलझाया जा रहा था। इसके चलते पुलिस भी एक हफ्ते से सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन सहित संवेदनशील मामले में जांच पड़ताल में जुटी थी।

पुलिस की जांच पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें पोक्सो मामले की शक की सूई अब परिवार व परिजनों तक पहुंची है।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के बोल 

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिकायत के बाद से ही जांच में जुटी डीएसपी हैडक्वार्टर निशा कुमारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...