शाहपुर: घटनालू में दुकान का शटर तोड़ सामान ले उड़े शातिर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमंडल शाहपुर के घटनालू में अज्ञात लोगों ने एक दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। घटना वीरवार रात की है।

इस संबंध में दुकान के मालिक की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना शाहपुर में दी शिकायत में ग्राम पंचायत सिहुंवा के विशाल कुमार पुत्र चैन सिंह ने बताया कि घटनालू मोड़ पर उनकी दुकान है।

शुक्रवार की सुबह जब खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर विखरा हुआ था और कुछ सामान भी गायब था। मौके पर एक बाइक का पाना भी मिला है।

उन्होंने शिकायत में कहा कि शातिरों ने पहले दुकान का एक एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला नहीं टूटा तो बाइक के पाने की मदद से शटर को ही तोड़ दिया। चोर बाइक का पाना भी यहां ही छोड़ गए हैं।

उधर, शाहपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच चल रही है। घटनास्थल पर जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...