शाहपुर – नितिश पठानियां
उपमंडल शाहपुर की करतार मार्केट में कल सुबह शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा गणपति विसर्जन के उपलक्ष्य पर की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि ये शोभा यात्रा सुबह 9 बजे करतार मार्केट से पुहाडा में खोलीं खड्ड तक की जाएगी। जहां पर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
करतार मार्केट के सभी दुकानदारों ने जन-मानस से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी लोग बढ़ चढ़ कर इस शोभा यात्रा में हिस्सा ले।
उन्होंने यह भी बताया कि शोभा यात्रा के बाद करतार मार्केट में 12 से 4 बजे तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। सभी जन-मानस इस मौके पर आमंत्रित हैं।